Air Force Agniveer Vacancy 2025 Online Form: भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने अग्निवीर वायु (Agniveer Vayu) भर्ती 2025 के अंतर्गत 2500+ रिक्त पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं को चार वर्षों के लिए देश सेवा का अवसर देना है। अधिसूचना 25 जून 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई, और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 04 अगस्त 2025 रात 11:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) अग्निवीर भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे- पात्रता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची ओर तैयारी संबंधी सुझाव शामिल हैं ताकि अभ्यर्थियों को आवेदन करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
Air Force Agniveer Vacancy 2025 Online Form महत्वपूर्ण तिथियाँ
- विज्ञापन जारी होने की तिथि: 25 जून 2025
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 जुलाई 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 04 अगस्त 2025 रात 11:00 बजे (Extended)
- परीक्षा की शुरुआत: 25 सितंबर 2025 से
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: परीक्षा से 24-48 घंटे पहले
Air Force Agniveer Vacancy 2025 Online Form शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास निम्न में से कोई एक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए जिसमें गणित, भौतिकी और अंग्रेज़ी मुख्य विषय हों और न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास किया गया हो।
- तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स (Mechanical, Electrical, Electronics, Automobile, Computer Science, Instrumentation Technology, Information Technology) किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास किया गया हो।
- दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स भी मान्य है, जिसमें फिजिक्स और मैथ्स एक विषय के रूप में पढ़ा गया हो और अभ्यर्थी ने 50% से अधिक अंक प्राप्त किए हों।
- यह ध्यान देना आवश्यक है कि केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं। आवेदन करते समय यह सत्यापन किया जाएगा कि अभ्यर्थी विवाहित न हो और न ही प्रशिक्षण अवधि के दौरान शादी कर सकता है।
Air Force Agniveer Vacancy 2025 Online Form आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 03 जुलाई 2004 से 03 जनवरी 2008 (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के बीच हुआ होना चाहिए। आवेदन के समय जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट या जन्म तिथि का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यह आयु सीमा तय करते समय भारतीय वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की आयु में छूट नहीं दी जाएगी।
Air Force Agniveer Recruitment 2025 सैलरी और भत्ते
अग्निवीर योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह ₹30,000 से ₹40,000 तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें प्रशिक्षण, राशन, वर्दी, मेडिकल सुविधा, बीमा सुरक्षा, सेवा निधि (Seva Nidhi) और अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। चार वर्षों की सेवा के पश्चात उन्हें 11.71 लाख रुपये की सेवा निधि राशि भी दी जाएगी।
Air Force Agniveer Recruitment 2025 आवेदन शुल्क
- इस भर्ती परीक्षा के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को समान आवेदन शुल्क देना होगा।
- सभी उम्मीदवारों के लिए शुल्क: ₹550/- + GST
- भुगतान का माध्यम: केवल ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI, या नेट बैंकिंग)
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि ट्रांजेक्शन सफल हो और शुल्क रसीद सुरक्षित रखी जाए। शुल्क भुगतान के बिना आवेदन मान्य नहीं होगा।
Air Force Agniveer Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया
भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में होगी, जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Written Exam)
- CASB Test, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT)
- एडॉप्टेबिलिटी टेस्ट-I और टेस्ट-II
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)
हर चरण में उम्मीदवार की मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। जो अभ्यर्थी सभी चरणों में सफल होंगे, उन्हें मेरिट लिस्ट के आधार पर चयनित किया जाएगा।
Air Force Agniveer Recruitment 2025 आवेदन प्रक्रिया
भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु भर्ती 2025 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://agnipathvayu.cdac.in
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें।
- सभी जरूरी जानकारी भरें – नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि।
- शैक्षणिक योग्यता, फोटो, हस्ताक्षर, दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
- आवेदन पत्र को ध्यान से जांचें और “Final Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
Air Force Agniveer Recruitment 2025 महतवपूर्ण लिंक
Apply Online Now : Click Here
All Jobs Update : Click Here
Official Website : Click Here